Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अयोध्याः श्रीराम मंदिर निर्माण की प्रगति के बारे में मुख्यमंत्री योगी ने ली जानकारी

December 2, 2023

अयोध्याः श्रीराम मंदिर निर्माण की प्रगति के बारे में मुख्यमंत्री योगी ने ली जानकारी

अयोध्याः प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे। राम कथा पार्क हेलीपैड से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचे। वहां पहुंचकर हनुमानजी की आरती उतारी और दर्शन पूजन किया। उसके बाद श्रीराम लला के दर्शन-पूजन कर देश और प्रदेशवासियों के कल्याण व सुख-समृद्धि की कामना की। रामलला के दर्शन के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर निर्माण की प्रगति का हाल जाना। यहां श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को मंदिर निर्माण से जुड़ी जानकारी दी।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन राम मंदिर का निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह और अपर मुख्य सचिव एसपी. गोयल ने भी रामलला एवं हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया। बता दें कि मुख्यमंत्री का दिसंबर माह का पहला दौरा है। पिछले महीने मुख्यमंत्री ने तीन बार रामलला एवं हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया था। इससे पहले मुख्यमंत्री 9 नवम्बर को कैबिनेट बैठक में शामिल होने अयोध्या आए थे, तब मंत्रियों के साथ उन्होंने दोनों मंदिरों में दर्शन पूजन किया था। फिर, 11 नवम्बर को दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

सीएम ने रामलला के दरबार में शीष नवाया, हनुमानगढ़ी में मत्था टेका

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अयोध्या पहुंचे औरश्रीराम लला के दर्शन-पूजन कर देश और प्रदेशवासियों के कल्याण व सुख-समृद्धि की कामना की। वहां पहुंचकर उन्होंने हनुमान जी की आरती उतारी और दर्शन पूजन किया तथा उसके बाद श्रीराम लला के दर्शन-पूजन कर देश और प्रदेशवासियों के कल्याण व सुख-समृद्धि की कामना की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें