Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी साझेदारों के साथ बेहतर भविष्य बनाने के लिए तत्पर है: टेस्ला उपाध्यक्ष

December 2, 2023

चीनी साझेदारों के साथ बेहतर भविष्य बनाने के लिए तत्पर है: टेस्ला उपाध्यक्ष

पहला चीन अंतर्राष्ट्रीय आपूर्ति श्रृंखला संवर्धन एक्सपो 28 नवंबर से 2 दिसंबर तक चीन की राजधानी पेइचिंग में आयोजित हो रहा है। एक्सपो के दौरान, टेस्ला की उपाध्यक्ष थाओ लिन ने शिन्हुआ न्यूज़ एजेंसी को दिए एक विशेष साक्षात्कार में कहा कि टेस्ला चीनी आपूर्तिकर्ताओं के साथ हाथ मिलाकर काम करते हुए एक-दूसरे का समर्थन करता है और चीनी भागीदारों के साथ भविष्य बनाने के लिए तत्पर है।

इस एक्सपो आपूर्ति श्रृंखला विषय पर विश्व की पहली राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी है। टेस्ला और कई अन्य फॉर्च्यून 500 कंपनियों और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला प्रणाली की अग्रणी कंपनियों ने प्रदर्शनी में भाग लिया।

थाओ लिन ने कहा कि वर्ष 2013 में पेइचिंग में टेस्ला का पहला अनुभव स्टोर खोला, साल 2023 में टेस्ला के शांगहाई गीगाफैक्ट्री में 20 लाख वाहन उत्पादन लाइन से बाहर हो गए। टेस्ला हमेशा स्थानीय आपूर्ति श्रृंखला भागीदारों के साथ बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। वर्तमान में, शांगहाई गीगाफैक्ट्री के हिस्सों की स्थानीयकरण दर 95 प्रतिशत से अधिक है।

थाओ लिन ने आगे कहा कि चीनी बाजार के अद्वितीय महत्व, उन्नत विकास अवधारणाओं और अच्छे कारोबारी माहौल टेस्ला के लिए बड़े अवसर पैदा करता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि टेस्ला के लिए चीन हमेशा से एक बेहद महत्वपूर्ण बाजार रहा है।

इसके अलावा, थाओ लिन ने कहा कि कई प्रसिद्ध घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय निवेश संस्थानों ने हाल ही में वर्ष 2023 में चीन की आर्थिक वृद्धि के लिए अपनी उम्मीदें बढ़ा दी हैं। वैश्विक आर्थिक मंदी की पृष्ठभूमि में चीन की आर्थिक बहाली चीन को वैश्विक आर्थिक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण इंजन बनाती रहेगी।

(साभार-चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें