Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

पिकअप वाहन से साढे चार क्विंटल से अधिक गांजा जब्त, दो आरोपी फरार

December 3, 2023

पिकअप वाहन से साढे चार क्विंटल से अधिक गांजा जब्त, दो आरोपी फरार

अनूपपुर: मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले की फुनगा पुलिस ने सड़क चेकिंग के दौरान आज एक पिकअप वाहन से 15 बोरियों में भरा 04 क्विंटल 78 किलोग्राम गांजा जब्त किया। इस मामले के दो आरोपी मौके से फरार हो गए जिनकी तलाश की जा रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में कदमटोला गांव के पास पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान कोतमा तरफ से आ रहे पिकअप वाहन को गोडारु नदी के किनारे खड़ा करके चालक और गांजा मालिक जंगल की तरफ फरार हो गए। काफी समय तक खड़ी गाड़ी की पुलिस ने पूछताछ की तो कोई भी नहीं मिला। तब पुलिस ने सामान चेक किया तो मिनरल वाटर के कार्टून के नीचे 15 प्लास्टिक बोरों में 478 किलोग्राम गांजा मिला। पुलिस ने तस्करों की गिरफ़्तारी पर 30 हज़ार रूपए के इनाम की घोषणा की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें