Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्पेनिश फुटबॉल लीग में फेलिक्स के गोल से Barcelona ने Atletico Madrid को हराया

December 4, 2023

स्पेनिश फुटबॉल लीग में फेलिक्स के गोल से Barcelona ने Atletico Madrid को हराया

 

मैड्रिड: जोओ फेलिक्स ने अपने पूर्व क्लब के खिलाफ गोल किया जिससे बार्सिलोना ने एटलेटिको मैड्रिड को 1-0 से हराकर स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में शीर्ष पर पहुंचने की तरफ कदम बढ़ाए। बार्सिलोना ने फेलिक्स को एटलेटिको से ऋण पर लिया है। उन्होंने 28वें मिनट में गोल किया जो आखिर में निर्णायक साबित हुआ।

इससे बार्सिलोना अपने घरेलू मैदान पर जीत दर्ज करने में सफल रहा। इस जीत से बार्सिलोना के 15 मैच में 34 अंक हो गए हैं और वह शीर्ष पर काबिज रियाल मैड्रिड और गिरोना से चार अंक पीछे है। इन दोनों टीमों ने शनिवार को जीत दर्ज की थी। रियाल मैड्रिड ने ग्रेनाडा को 2-0 से और गिरोना ने वालेंसिया को 2-1 से हराया था।

इस हार से एटलेटिको चौथे स्थान पर खिसक गया है। उसके तीसरे स्थान पर काबिज बार्सिलोना से तीन अंक कम हैं। एटलेटिको ने हालांकि बार्सिलोना से एक मैच कम खेला है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें