Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

झोपड़ी में लगी आग, एक ही परिवार के 3 बच्चों की हुई मौत

December 4, 2023

झोपड़ी में लगी आग, एक ही परिवार के 3 बच्चों की हुई मौत

फिरोजाबादः फिरोजाबाद जिले के जसराना इलाके में एक झोपड़ी में लगी आग में झुलसकर 3 बच्चों की मौत हो गई। उन्हें बचाने की कोशिश में उनका पिता गम्भीर रूप से झुलस गया है। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण क्षेत्र) रणविजय सिंह ने सोमवार को बताया कि जसराना थाना क्षेत्र के डेरा बंजारा इलाके में शनिवार रात शकील (32) नामक व्यक्ति अपनी पत्नी और 3 बच्चों के साथ झोपड़ी में सो रहा था। तभी झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई।

इस घटना में उसके बच्चों अनीस (चार) और रेशमा (दो) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सामना (सात) ने फिरोजाबाद के एक अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि बच्चों को बचाने की कोशिश में उनका पिता शकील भी गम्भीर रूप से झुलस गया है। उसे नाजुक हालत में आगरा भेजा गया है।

जिलाधिकारी उज्जवल कुमार ने बताया कि आपदा राहत कोष से पीड़ित परिवार को मदद दिलाने के लिए प्रक्रिया शुरू की गयी है। घटना की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें