Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

शादी के महज चार दिन बाद दुबई जाने के लिए पत्नी से की दस लाख की डिमांड

December 6, 2023

शादी के महज चार दिन बाद दुबई जाने के लिए पत्नी से की दस लाख की डिमांड

सिरसा: शादी के मात्र चार रोज बाद ही पति ने दुबई जाने के लिए पत्नी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और 10 लाख रुपये अपने पिता से लाने का दबाव बनाने लगा। इसी बीच पत्नी के हाथ पति का मोबाइल लग गया जिसमें पति की एक लडक के साथ अश्लील चैट देखकर हैरान रह गई। इसके बाद पति ने पत्नी से मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पीड़ित नवविवाहिता की शिकायत पर महिला थाना सिरसा पुलिस ने आरोपी पति व अन्य ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

महिला थाना पुलिस को दिए बयान में सिरसा की हरि विष्णु कॉलोनी निवासी खुशी ने बताया कि उसकी शादी 14 अगस्त 2023 को पंजाब के मानसा जिला के गांव सरदूलेवाला निवासी रोशन लाल सोनी के साथ हुई थी। शादी के चार दिन बाद पति रोशन लाल ने उससे कहा कि उसने दुबई जाना है इसलिए अपने पिता से 10 लाख रुपये लेकर आओ। खुशी का कहना है कि उसने यह बात अपने पिता को बताई। पिता की आर्थिक हालत खराब होने के बावजूद उसने कर्ज मांग कर पौने पांच लाख रुपये लाकर रोशन लाल को दे दिए,लेकिन रोशन लाल नहीं माना। खुशी का आरोप है कि इसके बाद उसके पति,सास व ससुर ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। ससुराल वालों ने उसे धमकी दी कि अगर पांच लाख रुपये और न लाकर दिए तो जान से मार देंगे।

खुशी का कहना है कि एक दिन उसने पति रोशन लाल का मोबाइल देखा। जिसमें पति की किसी माही नाम की लडकी के साथ अश्लील चैट थी। उसने पति से इस बारे में पूछा तो उसने मारपीट करनी शुरू कर दी। गत 30 अगस्त 2023 को पति रोशन लाल दुबई चला गया। इसी दिन माही उसके पिता के मोबाइल पर मैसेज आया। उसमें लिखा था कि तुम तो चार दिन से रोशन की जिंदगी में आई हो,मैं तो चार साल से रोशन के साथ रिलेशन में हूं।

कुछ दिन बाद रोशन लाल दुबई से लौटा तो इस मामले को लेकर तीन बार पंचायतें हुई। इसके बाद एक और बात पता चली कि रोशन लाल ऐलनाबाद की एक लडकी के साथ भी लीव इन रिलेशन में रह रहा था। उक्त लडकÞी की जिंदगी भी रोशन लाल ने बर्बाद कर चुका है। पीड़ित खुशी का कहना है कि उसका रिश्ता हर गोपाल नाम के बिचौलिए ने रोशन लाल से तय करवाया था। बिचौलिए को रोशन लाल की सारी हरकतों का पता था। बिचौलिए ने सच्चाई छुपाकर उसकी जिंदगी से खिलवाड़ किया। पीड़ित खुशी का कहना है कि ससुराल वालों ने उसे दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकाल दिया और उसके पिता द्वारा शादी में दिया सोना व सामान पर कब्जा कर लिया।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ दहेज प्रताडना ,मारपीट करना, जान से मारने की धमकी देने व सामान खुर्द-बुर्द करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें