Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

ट्रक की टक्कर के बाद कार में लगी आग, 2 लोगों की हुई मौत

December 7, 2023

ट्रक की टक्कर के बाद कार में लगी आग, 2 लोगों की हुई मौत

बेलगावीः कर्नाटक के बेलगावी जिले में बृहस्पतिवार को तड़के एक कार के ट्रक से टकराने के बाद उसमें आग लग गई, जिससे कार में सवार एक लड़की सहित 2 लोगों की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसे में मोहन मारुति बेलगामकर (24) और समीक्षा दिवेकर (12) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना उस वक्त हुई जब मोहन और समीक्षा देवगिरी में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपनी कार से बम्बार्गे लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि वाहन ट्रक से टकरा गया और उसमें आग लग गई। उसने बताया कि स्थानीय लोगों ने कार के भीतर फंसे दो अन्य लोगों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें