Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक विभाग का करोड़ो रूपये के गबन का आरोपी फूड इंस्पेक्टर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा गिरफ्तार

December 7, 2023

खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक विभाग का करोड़ो रूपये के गबन का आरोपी फूड इंस्पेक्टर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा गिरफ्तार

चंडीगढ़: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज 2.43 करोड रुपए के गबन मामले में खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक विभाग के फ़ूड इंस्पेक्टर कपिल देव को आज न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायायिक हिरासत में भेजा गया। कपिल देव पर ₹5000 की राशि का इनाम था । इस बारे में जानकारी देते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी कपिल देव वर्ष 2019 से लेकर 2021 तक जिला असंध में खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत था। इस अवधि के दौरान 6165 क्विंटल गेहूं गोदाम में सड़ कर खराब हो गया जिसे एफसीआई द्वारा भी अनफिट घोषित किया गया। इसके अलावा , आरोपी कपिल देव द्वारा एफसीआई को गेहूं की सप्लाई कम करने के भी आरोप है।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने 92 लाख रुपए प्रॉपर्टी में निवेश किए थे। सभी आवश्यक दस्तावेजों को जब्त करते हुए मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच की जा रही है। प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो की करनाल यूनिट द्वारा आरोपी कपिल देव पर ₹5000 का इनाम भी रखा गया था। इस मामले में एसटीएफ टीम तथा हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 2 दिसंबर 2023 को आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली। इसके बाद आरोपी कपिल देव को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया । इसके बाद आज सोमवार को आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया और न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें