Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो ने 50 हज़ार रुपये रिश्वत मामले में पंचायती राज के एसडीओ को किया गिरफ्तार

December 7, 2023

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो ने 50 हज़ार रुपये रिश्वत मामले में पंचायती राज के एसडीओ को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़: भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत आज हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा यमुनानगर जिला रादौर में तैनात पंचायती राज संस्था के एसडीओ को ₹50000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया । इस बारे में जानकारी देते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ने के लिए योजना बनाई और उसे रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ने में सफलता हासिल की। आरोपी एसडीओ संदीप कुमार ने शिकायतकर्ता 30 लाख रुपए के बिल पास करने की एवज में ₹50000 की मांग की थी।

इसमें से ₹10000 आरोपी को एक दिन पहले 6 दिसंबर को दिए गए थे जबकि रिश्वत की ₹50000 की राशि आज दी जानी थी । इस मामले में रिश्वत लेते हुए आरोपी को आज रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता बरतते हुए निष्पक्ष रूप से की गई। इस मामले में आरोपी के खिलाफ पंचकूला के एंटी करप्शन ब्यूरो पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी की गई है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें