Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal में मंत्रिमंडल का जल्द होगा विस्तार : CM Sukhu

December 8, 2023

Himachal में मंत्रिमंडल का जल्द होगा विस्तार : CM Sukhu

नई दिल्ली/शिमलाः हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द किया जाएगा। सीएम सुक्खू ने आज नई दिल्ली में मीडिया के साथ बातचीत करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार होने वाला है। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार इसी साल होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अभी तीन मंत्री पद खाली पड़े हुए हैं। प्रदेश में बीते कई महीनो से लंबित मंत्रिमंडल विस्तार का इंतजार हो रहा है।

सीएम सुक्खू ने कहा कि सरकार कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले जनता को 10 गारंटियां दी थीं। इनमें से तीन गारंटियां पूरी कर दी गई हैं। अन्य सात गारंटियों को भी पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह गारंटी पूरी करने के लिए राज्य सरकार के पास चार साल का वक्त है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में ओल्ड पेंशन स्कीम के बहाली, 680 करोड़ रुपए की स्टार्टअप योजना और इंग्लिश मीडियम स्कूल की गारंटी पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि अन्य गारंटियों पर भी काम चल रहा है और इन्हें जल्द पूरा कर दिया जाएगा।

सीएम सुक्खू ने केंद्र से मिल रहे सहयोग के सवाल पर कहा कि वे केंद्र सरकार से लगातार संवाद करते रहते हैं। जहां जरूरी होता है, वहां केंद्र सरकार धन भी उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने कहा कि 11 दिसंबर को राज्य सरकार एक साल का वक्त पूरा करने जा रही है। धर्मशाला में राज्य स्तरीय समारोह होगा। राज्य सरकार ने 365 दिन में 365 फैसले लिए हैं। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में आई आपदा के दौरान राज्य सरकार ने जो काम किया, वह भी इस दौरान प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक साल के कार्यकाल का विरोध इसलिए कर रही है, क्योंकि वे मुख्य विपक्षी दल हैं और विरोध करना उनका दायित्व भी बनता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें