Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन में मृदा और जल संरक्षण परियोजना से जुड़ा पहला कार्बन सिंक व्यापार पूरा

December 8, 2023

चीन में मृदा और जल संरक्षण परियोजना से जुड़ा पहला कार्बन सिंक व्यापार पूरा

चीन में मृदा व जल संरक्षण परियोजना से जुड़ा पहला कार्बन सिंक व्यापार 7 दिसंबर को फूच्येन प्रांत की छांगथिंग काउंटी में पूरा हुआ। फूच्येन के छांगथिंग राजकीय निवेश समूह और अन्य दो उद्यमों ने खरीद समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसके मुताबिक ल्वोती नदी की कम क्षेत्रफल वाली घाटी पर बहुमुखी सुधार के लिए मृदा और जल संरक्षण कार्बन सिंक का व्यापार किया जाएगा, जिसका भार एक लाख टन है और कुल राशि 18 लाख युआन है।

बता दें कि प्राकृतिक कारकों और मानवीय गतिविधियों के कारण पानी का बहाव और मिट्टी का कटाव होगा। इसकी रोकथाम और सुधार करने के बाद कार्बन सिंक पैदा होगा। मृदा व जल संरक्षण कार्बन सिंक का मतलब कार्बन सिंक बनाने की प्रक्रिया या क्षमता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें