Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

होटल की कर्मचारी के यौन उत्पीड़न के आरोप में अमेरिकी नागरिक के खिलाफ मामला दर्ज

December 10, 2023

होटल की कर्मचारी के यौन उत्पीड़न के आरोप में अमेरिकी नागरिक के खिलाफ मामला दर्ज

ठाणे : पुलिस ने नवी मुंबई के एक होटल में एक महिला कर्मचारी के यौन उत्पीड़न के आरोप में 26 वर्षीय अमेरिकी नागरिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे तुर्भे इलाके में स्थित होटल में हुई। तुर्भे थाने के अधिकारी ने पीड़िता की शिकायत के हवाले से बताया कि जब 23 वर्षीय महिला होटल के एक अपार्टमेंट में दाखिल हुई, तो आरोपी ने अपने कपड़े कथित तौर पर उतार दिए और उससे यौन संबंध बनाने को कहा।

उन्होंने बताया कि पीड़िता बाद में शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची जिसके बाद शनिवार रात को अमेरिका के पेंसिल्वेनिया के निवासी व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354ए (यौन उत्पीड़न) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है और जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें