Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

छ्य्वानचो और श्रीलंका के बीच समुद्री रेशम मार्ग मैत्रीपूर्ण संबंधों पर चित्र प्रदर्शनी आयोजित

December 11, 2023

छ्य्वानचो और श्रीलंका के बीच समुद्री रेशम मार्ग मैत्रीपूर्ण संबंधों पर चित्र प्रदर्शनी आयोजित

5वें समुद्री सिल्क रोड अंतर्राष्ट्रीय कला महोत्सव की गतिविधियों में से एक के रूप में, छ्य्वानचो और श्रीलंका के बीच समुद्री रेशम मार्ग मैत्रीपूर्ण संबंधों पर चित्र प्रदर्शनी 8 से 12 दिसंबर तक फ़ूच्येन प्रांत के छ्य्वानचो शहर में आयोजित हो रही है।

जानकारी के अनुसार, यह चित्र प्रदर्शनी छ्य्वानचो शहर की थूमन सड़क पर श्रीलंकाई प्रवासियों के पूर्व निवास पर स्थित है, जिसमें कुल लगभग 200 तस्वीरें प्रदर्शित हैं। प्रदर्शनी को चार भागों में विभाजित किया गया है, यानी कि “छ्य्वानचो-श्रीलंका संबंधों का लंबा इतिहास,” “सिल्क रोड के सह-निर्माण में प्राप्त फलदायी उपलब्धियां,” “सिस्टर सिटी का फूल खिलता है सिल्क रोड पर,” और “नागरिक राजदूत का मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान”। 

21वीं सदी के समुद्री रेशम मार्ग के अग्रणी स्थल के रूप में, छ्य्वानचो शहर का श्रीलंका के साथ आदान-प्रदान का बहुत लंबा इतिहास है। 500 साल से भी पहले, प्राचीन सीलोन (अब श्रीलंका) के राजकुमार एक दूत के रूप में चीन गए और बाद में छ्य्वानचो में बस गए। 

आज, सीलोन राजकुमार के वंशज पीढ़ियों से छ्य्वानचो में कई गुना बढ़ गए हैं, और राजकुमार का मकबरा और उनके वंशजों का पूर्व निवास जैसे ऐतिहासिक स्थल अभी भी छ्य्वानचो में संरक्षित हैं, जो छ्य्वानचो और श्रीलंका के बीच दीर्घकालिक आदान-प्रदान के ऐतिहासिक गवाह बन गए हैं। 

कहा जाता है कि “देशों के बीच संबंध लोगों के बीच आत्मीयता में निहित है, और लोगों के बीच आत्मीयता दिलों की आपसी समझ में निहित है”। मौजूदा चित्र प्रदर्शनी देखने आए कई छ्य्वानचो के स्थानीय निवासी हैं। 

उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से, उन्हें चीन और श्रीलंका के बीच, खास कर छ्य्वानचो और श्रीलंका के बीच मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान के इतिहास की गहन समझ प्राप्त हुई और उनका ज्ञान बढ़ गया है। छ्य्वानचो वासी के रूप में उन्हें आशा है कि चीन और श्रीलंका मैत्रीपूर्ण आवाजाही और सहयोग को मजबूत करेंगे, नए युग में चीन-श्रीलंका दोस्ती का नया अध्याय लिखेंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें