Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

ICC Under-19 World Cup: भारत का पहला मुकाबला 20 जनवरी को बांग्लादेश से होगा

December 12, 2023

ICC Under-19 World Cup: भारत का पहला मुकाबला 20 जनवरी को बांग्लादेश से होगा

दुबई: भारत आईसीसी अंडर 19 विश्व कप में अपना पहला मैच 20 जनवरी को दक्षिण अफ्रीका के ब्लोमफोनटेन में बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सोमवार को इस प्रतियोगिता का संशोधित कार्यक्रम जारी किया। पहले यह टूर्नामेंट श्रीलंका में आयोजित किया जाना था लेकिन आईसीसी ने सरकारी हस्तक्षेप के कारण उसके क्रिकेट बोर्ड को निलंबित कर दिया और फिर अंडर 19 विश्व कप की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका को सौंप दी। इस कारण प्रतियोगिता का नया कार्यक्रम जारी करना पड़ा।

भारतीय टीम को बांग्लादेश, आयरलैंड और अमेरिका के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। बांग्लादेश के बाद भारतीय टीम का सामना 25 जनवरी को ब्लोमफोनटेन में आयरलैंड से होगा। वह अपना आखिरी लीग मैच इसी स्थान पर 28 जनवरी को अमेरिका से खेलेगी।

टूर्नामेंट की शुरुआत 19 जनवरी को दो मैचों से होगी जिसमें आयरलैंड का सामना अमेरिका से और वेस्टइंडीज का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीम भाग लेंगी जिन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है। प्रत्येक ग्रुप में शामिल टीम इस प्रकार हैं।

ग्रुप ए : भारत, बांग्लादेश, आयरलैंड, अमेरिका।
ग्रुप बी: इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्ट इंडीज, स्कॉटलैंड।
ग्रुप सी: ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, नामीबिया, ज़म्बिाब्वे।
ग्रुप डी: अफगानिस्तान, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, नेपाल।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें