Last Updated: November 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

अभिनेता अनुपम खेर पहुंचे देहरादून, धामी से की भेंट

December 13, 2023

अभिनेता अनुपम खेर पहुंचे देहरादून, धामी से की भेंट

देहरादून: मशहूर फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने मंगलवार को उत्तराखंड के देहरादून स्थित सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। उन्होंने उत्तराखण्ड में फिल्मांकन एवं फिल्म निर्माण से संबंधित विभिन्न विषयों पर मुख्यमंत्री से चर्चा की।

धामी ने कहा कि उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग के लिए बेहतर वातावरण बनाने को सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शूटिंग के लिए देश और दुनिया के सबसे सुंदर एवं अच्छे गंतव्य हैं। नैनीताल, मसूरी, औली, चकराता, पिथौरागढ़, मुनस्यारी, चोपता, हर्षिल और फूलों की घाटी जैसे मनोहारी स्थान उत्तराखंड में हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश के साथ ही बदरी-केदार धाम और गंगा-यमुना जैसी सदाबहार नदियां हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें