Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

Lava ने लांच किया Yuva 3 Pro Smartphone, जानिए जबरदस्त फीचर्स

December 14, 2023

Lava ने लांच किया Yuva 3 Pro Smartphone, जानिए जबरदस्त फीचर्स

नई दिल्लीः मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनी लावा इंटरनेशनल ने आज किफायती श्रेणी में अपना नया स्मार्टफोन युवा 3 प्रो लाँच करने की घोषणा की जिसमें आठ जीबी रैम और 50 एमपी का डुअल रियर कैमरा है। कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि 8999 रुपये मूल्य पर लाँच इस स्मार्टफोल का प्रीमियम ग्लास फिनिश डिजाइन है। इसमें पंच होल डिस्प्ले है। इसका स्क्रीन 6.5 इंच का है और इसमें आठ जीबी का रैम और 128 जीबी रॉम है। इसमें आठ जीबी वचरुअल रैम की सुविधा भी मिलती है।

इस फोन में 50 एमपी का डुअल एआई रियर कैमरा और आठ एमपी का फ्रंट कैमरा है। यूएनआईएसओसी टी 616 ऑक्टा कोर प्रोसेसर आधारित इस स्मार्टफोन में 5000 एमएएच की बैटरी है जो 18 वॉट चार्जिंग तकनीक से लैस है। इसकी बिक्री आज से ही कंपनी की वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर पर शुरू हो गयी है।

ये भी पढ़ें: सरकार का आम आदमी को बड़ा झटका, इतने रुपये महंगा हुआ LPG सिलेंडर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें