Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का कम तेजी से बढ़ रहा आगे, अगले साल से संचालन शुरू होगा: अधिकारी

December 16, 2023

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का कम तेजी से बढ़ रहा आगे, अगले साल से संचालन शुरू होगा: अधिकारी

नोएडाः नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तेजी से जारी निर्माण कार्य की मदद से इसके निर्धारित समय पर तैयार हो जाने और अगले साल से यहां विमान संचालन शुरू हो जाने की उम्मीद है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि फरवरी-2024 से अभ्यास के तौर पर उड़ानों का संचालन शुरू हो जाएगा। प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने हवाई अड्डे पर निर्माण कार्य का शुक्रवार को निरीक्षण करने के बाद संयुक्त समaन्वय समिति की पांचवीं बैठक में कहा कि हवाई अड्डे पर निर्माण काम निर्धारित समय पर पूरा हो जाने की उम्मीद है और इस महत्वपूर्ण परियोजना को समय पर पूरा करने को लेकर सरकार गंभीर है।

बैठक में हवाई अड्डे के निर्माण से जुड़े अधिकारियों ने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। ज्यूरिख इंटरनेशनल एयरपोर्ट एजी और यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों ने बताया कि निर्माण कार्य में लगाई जाने वाली मशीनरी के साथ-साथ परियोजना में कार्यरत मानव संसाधन बढ़ाया गया है, ताकि निर्माण समय से पूरा हो सके। बैठक में केंद्रीय एजेंसियों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें