Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रधानमंत्री मोदी ने सूरत हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया

December 17, 2023

प्रधानमंत्री मोदी ने सूरत हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया

गुजरात। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात में सूरत हवाई अड्डे की नए टर्मिनल भवन का रविवार को उद्घाटन किया। हवाई अड्डे की नए एकीकृत टर्मिनल भवन में व्यस्त समय के दौरान 1,200 घरेलू यात्रियों और 600 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को संभालने की क्षमता है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इसमें व्यस्त समय के दौरान अपनी क्षमता को 3,000 यात्रियों तक बढ़ाने की व्यवस्था है। इसके साथ ही इस हवाई अड्डे की यात्रियों को संभालने की वार्षिक क्षमता बढक़र अब 55 लाख यात्रियों तक हो गई है। टर्मिनल भवन को स्थानीय संस्कृति और विरासत के अनुरूप डिजाइन किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें