Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

पेइचिंग जनसंख्या नीला पत्र: चीन में स्वास्थ्य की स्थिति और सांस्कृतिक गुणवत्ता सर्वोत्तम में से एक

December 17, 2023

पेइचिंग जनसंख्या नीला पत्र: चीन में स्वास्थ्य की स्थिति और सांस्कृतिक गुणवत्ता सर्वोत्तम में से एक

16 दिसंबर को चीन की राजधानी पेइचिंग में “पेइचिंग जनसंख्या नीला पत्रः पेइचिंग जनसंख्या विकास अनुसंधान रिपोर्ट (2023)” जारी हुई, जिसके मुताबिक वर्ष 2017 के बाद से शहर की स्थायी जनसंख्या में “लगातार छह वर्षों” तक गिरावट आई है। लोगों के रहने का क्षेत्रीय वितरण बहु-बिंदु और ढाल वितरण पैटर्न के रूप में फैला हुआ है, जबकि लोगों की स्वास्थ्य स्थिति और सांस्कृतिक गुणवत्ता देश के सर्वश्रेष्ठ स्तर में से एक है।
यह नीला पत्र पेइचिंग में जनसंख्या स्थिति का विश्लेषण और पूर्वानुमान प्रदान करता है, जिसमें प्री-स्कूल, युवा और बुजुर्ग आबादी के साथ-साथ राजधानी महानगरीय क्षेत्र की आबादी सहित विभिन्न जनसांख्यिकीय दृष्टिकोणों पर ध्यान केंद्रित किया गया है। इसमें बढ़ती आबादी से संबंधित मुद्दों के समाधान पर व्यापक शोध भी शामिल है।
इस पत्र के अनुसार, वर्ष 2021 में पंजीकृत निवासियों की औसत जीवन प्रत्याशा 82.47 वर्ष थी, जो इसी अवधि के राष्ट्रीय औसत से अधिक है। इसके अलावा, वर्ष 2020 में, 15 वर्ष और उससे अधिक आयु की स्थायी आबादी के लिए शिक्षा का औसत वर्ष 12.64 वर्ष था, जो राष्ट्रीय औसत से काफी अधिक था।
उधर, वर्ष 2022 में, पेइचिंग में प्रति 1 लाख लोगों पर 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के 56,181 निवासी हैं, जिनके पास कॉलेज से ऊपर की शिक्षा की डिग्री है। इस स्थिर उच्च-गुणवत्ता वाली श्रम शक्ति ने पेइचिंग को खुद को एक अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक और तकनीकी नवाचार केंद्र और एक उच्च-स्तरीय प्रतिभा बेस के रूप में स्थापित करने के लिए आधार प्रदान किया है, जो नवाचार श्रृंखला, औद्योगिक श्रृंखला, पूंजी श्रृंखला और प्रतिभा श्रृंखला के गहन एकीकरण को बढ़ावा देता है।
(साभार – चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें