Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

लाइट हाउस फैक्ट्री की नई सूची जारी

December 18, 2023

लाइट हाउस फैक्ट्री की नई सूची जारी

विश्व आर्थिक मंच ने हाल में लाइटहाउस फैक्टरी की नई सूची जारी की। इसमें शामिल 21 कारखानों में 11 चीन में स्थित हैं, जिनमें फोटोवोल्टिक्स, ऑटोमोबाइल और नवीन ऊर्जा जैसी उच्च तकनीक कंपनियां शामिल हैं।

लाइटहाउस फैक्ट्री को दुनिया के सबसे उन्नत कारखाने के रूप में जाना जाता है, जो औद्योगिक क्षेत्र में शीर्ष बुद्धिमान विनिर्माण क्षमता का प्रतिनिधित्व करता है। अब दुनिया के 153 लाइटहाउस कारखानों में 62 चीन के हैं, जो दुनिया में सबसे अधिक है।

लाइटहाउस फैक्ट्री डिजिटलीकरण, नेटवर्किंग और बुद्धिमत्ता के माध्यम से और आधुनिक कृत्रिम बुद्धिमत्ता बड़े मॉडल प्रौद्योगिकी के प्रयोग से उत्पादन प्रक्रिया के व्यापक स्वचालन और सटीकता को साकार करती है। दुनिया भर में विशेष इस्पात उद्योग की पहली “लाइटहाउस फैक्ट्री” चीन में स्थित है।

इस कारखाने में कृत्रिम बुद्धिमत्ता और उच्च सटीकता वाले सेंसिंग उपकरण न सिर्फ उत्पादन क्षमता उन्नत कर सकते हैं और जोखिमों की जांच कर सकते हैं, बल्कि लचीला अनुकूलन भी कर सकते हैं, ताकि उपयोगकर्ताओं की जरूरतें पूरी हो सकें।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें