Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

नालंदा : तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार, एक लाख से अधिक नकद बरामद

December 18, 2023

नालंदा : तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार, एक लाख से अधिक नकद बरामद

राजगीर: बिहार के नालंदा जिले में लहेरी थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर मछली मार्केट से आज पुलिस ने पांच फर्जी एटीएम कार्ड और एक लाख रुपये नकद के साथ तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि आज सुबह करीब नौ बजे लहरी थाना को सूचना मिली कि रामचंद्रपुर मछली मार्केट में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनएबी) के एक एटीएम (ऑटोमेटेड ट्रेलर मशीन) के पास एक व्यक्ति कुछ फर्जी एटीएम कार्ड से राशि की निकासी करने की कोशिश कर रहा है। इस सूचना के सत्यापन के बाद छापेमारी के लिए एक दल का गठन किया गया।

सूत्रों ने बताया कि दल ने एटीएम के पास एक व्यक्ति की गतिविधि संदिग्ध पाकर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में उसकी पहचान पड़ोस के नवादा जिले के वारसलीगंज निवासी देवेंद्र कुमार बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से चार एटीएम कार्ड और 23 हजार रुपये नकद बरामद हुई। उसने बताया कि एटीएम अदल-बदल कर साइबर फ्रॉड से वह पैसे की निकासी करने की फिराक में था।

सूत्रों ने बताया कि देवेंद्र की निशानदेही पर गिरोह के दो अन्य सदस्य विराट कुमार और संजीत कुमार उर्फ चीकू को 77600 रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया गया। इस तरह इन तीनों साइबर अपराधियों के पास से कुल एक लाख 600 रुपये नकद, पांच फर्जी एटीएम कार्ड और तीन स्मार्टफोन बरामद किए गये हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें