Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

नालंदा : एक किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

December 18, 2023

नालंदा : एक किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

राजगीर: बिहार के नालंदा जिले में लहेरी थाना क्षेत्र के गगनदीवान स्थित बस स्टैंड से आज एक किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।

लहेरी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने सोमवार को बताया कि सूचना प्राप्त हुई कि एक तस्कर गांजा की डिलीवरी देने आया है। सूचना के सत्यापन के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए गगनदीवान स्थित बस स्टैंड से एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में उसके पास से एक किलो गांजा बरामद किया गया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर की पहचान पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र में सलेमपुर निवासी दीपक कुमार के रूप में की गई है। पूछताछ में उसने बताया कि वह बाढ़ से गांजा की डिलीवरी देने यहां आया था। उन्होंने बताया कि गांजे की डिलीवरी लेने वालों की भी पहचान की जा रही है। शीघ्र ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें