Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा में पिछले 9 महीने में 974 मर्डर, 1700 दुष्कर्म, 3871 किडनैपिंग के मामले आए सामने: डॉ. सुशील गुप्ता

December 19, 2023

हरियाणा में पिछले 9 महीने में 974 मर्डर, 1700 दुष्कर्म, 3871 किडनैपिंग के मामले आए सामने: डॉ. सुशील गुप्ता

सोहना : आम आदमी पार्टी की 10 दिवसीय प्रदेश स्तरीय बदलाव यात्रा के पांचवें दिन प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने प्रेसवार्ता कर अपराध के मुद्दे पर खट्टर सरकार को घेरा। इस दौरान उनके साथ प्रदेश महिला सेल की अध्यक्ष डॉ. रजनीश जैन, गुरुग्राम लोकसभा अध्यक्ष मुकेश डागर कोच, जिला अध्यक्ष धमेंद्र खटाना मौजूद रहे। डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार के नौ साल के राज में हरियाणा अपराध की राजधानी बन चुका है। पूरे प्रदेश में दिन दहाड़े अपराधी वारदातों को अंजाम देते हैं। रोजाना ऐसे खबरों से अखबार भरे रहते हैं। गुरुग्राम में भी बड़ी बड़ी गैंग अपराधों को अंजाम देती हैं। खट्टर सरकार में नागरिकों की सुरक्षा राम भरोसे है।

उन्होंने कहा कि 2009 में केंद्र सरकार ने क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रेकिंग नेटवर्क एडं सिस्टम (सीसीटीएस) शुरू किया गया था। इससे जारी आंकड़े बताते हैं कि पिछले 11 महीनों में हरियाणा में 974 मर्डर हुए हैं, 1700 केस दुष्कर्म के सामने आए हैं, 139 केस सामूहिक दुष्कर्म, 3871 केस किडनैपिंग के, 271 केस डकैती के और क्राइम एग्रीकेट के 10946 केस हुए हैं। उन्होंने कहा कि इन आंकड़ों के अनुसार हरियाणा में प्रतिदिन 5-6 दुष्कर्म के मामले हुए हैं, 11-12 किडनैपिंग के, 3-4 मर्डर हुए हैं। हरियाणा में उत्तर प्रदेश से ढ़ाई गुना ज्यादा क्राइम रेट है। वहीं मुख्यमंत्री खट्टर महज खानापूर्ति करते नजर आते हैं।

उन्होंने कहा कि पूरे देश में हरियाणा महिलाओं की सुरक्षा के मामले में नीचे से दूसरे नंबर पर है। उन्होंने कहा कि हाल ही टोहाना में गैंगस्टर द्वारा खुले में फायरिंग कर फिरोती मांगने का मामला सामने आया। आज हरियाणा में बढ़ते फिरौती के मामलों को देखते हुए उद्योगपति पलायन करने को मजबूर हैं। स्कूल में जाती बच्चियां अपराधियों के निशाने पर हैं। उन्होंने कहा प्रदेश की महिलाएं का खट्टर सरकार से विश्वास उठ गया है। रोजाना होती घटनाएं से प्रदेश की महिलाएं डर के साए में जीने को मजबूर हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज काई भी वर्ग सुरक्षित नहीं है। आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा का प्रदेश की जनता बढ़ चढ़ कर स्वागत कर रही है। लोग अपने घरों से निकालकर बदलाव यात्रा का हिस्सा बन रहे हैं।आज प्रदेश की जनता दिल्ली के जैसे सुविधाएं चाहती है। दिल्ली जैसे वर्ल्ड क्लास स्कूल चाहती है। दिल्ली के जैसे फ्री मूलभूत सुविधाएं चाहती है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा बेरोजगारी में भी नंबर एक बन गया है। प्रदेश के युवा अपराध और नशे के दलदल में फंस रहे हैं। प्रदेश में लगातार बढ़ता अपराध चिंता का विषय बन गया है। युवा जमीनें बेचकर विदेशों में पलायन कर रहे हैं या नशे की गिरफ्त में आ चुके हैं। प्रदेश का युवा दिशाहीन हो गया है। खट्टर सरकार की नीतियों ने प्रदेश के युवाओं का भविष्य चौपट कर दिया है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी बदलाव यात्रा से प्रदेश की जनता को जागरूक कर रही है। दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर आम आदमी पार्टी हरियाणा की जनता को फ्री बिजली और पानी, फ्री शिक्षा, महिलाओं को बस में फ्री यात्रा की सुविधा देने का काम करेगी। प्रदेश की जनता के सामने आम आदमी पार्टी का मजबूत विकल्प है। आम आदमी पार्टी को प्रदेश के लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है, 2024 में हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें