Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

वाहन चोर गैंग के 4 सदस्य गिरफ्तार, फर्जी नंबर प्लेट लगी 9 बाइक बरामद

December 19, 2023

वाहन चोर गैंग के 4 सदस्य गिरफ्तार, फर्जी नंबर प्लेट लगी 9 बाइक बरामद

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा पुलिस ने वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उनसे 9 फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक बरामद की गई है। जानकारी के मुताबिक थाना बीटा-2 पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए हिमांशु, कपिल, दीपांशू और कार्तकि को लेबर गोल चक्कर और सिटी पार्क के पास से गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी की 9 मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है।

गिरोह का सरगना हिमांशु है। जबकि, कपिल, कार्तकि और दीपांशु गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं। गिरोह रेकी करके मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम देता था। इसके बाद इंजन नंबर, चेसिस नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर से छेड़छाड़ करके भोले-भाले लोगों को बेचता था।

इन्होंने नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद के अलग-अलग स्थानों से मोटरसाइकिल की चोरी की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें