Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

मुंबई में 64 वर्षीय विधवा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, ठाणे क्रीक के पास मरने के लिए छोड़ गये दरिंदे

December 20, 2023

मुंबई में 64 वर्षीय विधवा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, ठाणे क्रीक के पास मरने के लिए छोड़ गये दरिंदे

मुंबई। उत्तर-पूर्वी मुंबई के ट्रॉम्बे में कम से कम दो से तीन युवकों ने 64 वर्षीय एक विधवा का अपहरण किया, उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसकी बेरहमी से पिटाई की। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पीड़िता की बेटी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, उसकी मां सोमवार रात कुर्ला के नेहरू नगर इलाके में पास के खंडोबा मंदिर में पूजा करने गई थी। कहा जाता है कि वहां से कम से कम 3 लोगों ने उसका पीछा किया और अपहरण कर उसे अपने साथ ट्रॉम्बे में ठाणो क्रीक के पास एक सुनसान जगह पर ले गए, जहां उन्होंने उसके साथ बेरहमी से दुष्कर्म किया।

दरिंदों ने पीड़िता के चेहरे, सिर, गुप्तांगों और अन्य अंगों पर बार-बार हथौड़े से वार किया, जिससे वह गिर गई और निजर्न खाड़ी क्षेत्र में बेहोश हो गई, उसके शरीर पर कोई वस्त्र नहीं था। बेटी की शिकायत के अनुसार, उसे मरी हुई मानकर तीनों दरिंदे अंधेरे फायदा उठाकर भाग गए। मंगलवार सुबह लगभग 5 बजे एक स्थानीय महिला ने बुजुर्ग पीड़िता को बिना कपड़ों के, खून बहते हुए और मदद की गुहार लगाते हुए देखा। उनकी रोती हुई बेटी ने मंगलवार देर रात आईएएनएस को बताया, ‘उस दयालु महिला ने पहले उसे पहनने के लिए एक गाउन दिया।

उसने पुलिस को सूचित किया, जो घटनास्थल पर पहुंची।‘ ट्रॉम्बे पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि वे पीड़िता को तुरंत घाटकोपर में बीएमसी के राजावाड़ी अस्पताल ले गए और उसके सिर की चोटों के कारण उसका सीटी स्कैन किया जाएगा। अधिकारी ने कहा कि एक युवक को हिरासत में लिया गया है और उसके साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। महिला अपनी बेटी और 9 साल की नतिनी के साथ रहती है। वह स्थानीय बाजारों में मछली और झाड़ू बेचकर जीविकोपाजर्न करती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें