Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

देश में फिर डराने लगा कोरोना का नया JN.1 वैरिएंट, केरल में 300 नए मामले, तीन मरीजों की मौत

December 21, 2023

देश में फिर डराने लगा कोरोना का नया JN.1 वैरिएंट, केरल में 300 नए मामले, तीन मरीजों की मौत

तिरुवनंतपुरम। केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 300 नए मामले सामने आये वहीं तीन लोगों की संक्रमण से मौत हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रलय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे तक देश भर में कोविड-19 के कुल 358 मामले सामने आए जिसमें से 300 मामले केरल से हैं। मंत्रालय के मुताबिक राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढक़र 2,341 हो गई है। केरल में गत 24 घंटे के दौरान कोविड-19 से तीन मरीजों की मौत हुई। इसी के साथ बीते तीन वर्षों में कोरोना वायरस संक्रमण से राज्य में मरने वालों की संख्या बढक़र 72,059 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक गत 24 घंटे के दौरान 211 मरीज संक्रमण मुक्त हुए या राज्य से बाहर गए, जिन्हें मिलाकर अबतक कुल 68,37,414 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने मंगलवार को कहा कि केरल में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के बावजूद चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि राज्य संक्रमण के मामलों से निपटने के लिए अच्छी तरह से तैयार है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें