Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

घरेलू बाजारों के शुरुआती कारोबार में तेजी, जानिए Sensex और Nifty के हाल 

December 22, 2023

घरेलू बाजारों के शुरुआती कारोबार में तेजी, जानिए Sensex और Nifty के हाल 

मुंबई: वैश्विक बाजार में सकरात्मक रुख के बीच घरेलू बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स 180.55 अंक चढक़र 71,045.65 अंक पर पहुंच गया। निफ्टी 58 अंक की बढ़त के साथ 21,313.05 पर रहा। हालांकि, शुरुआती बढ़त के बाद दोनों सूचकांक कुछ समय के लिए अस्थिर हुए लेकिन बाद में फिर मजबूती के साथ कारोबार करने लगे।

सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, एनटीपीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील, सन फार्मा और बजाज फाइनेंस के शेयर लाभ में रहे। वहीं इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज, आईसीआईसीआई बैंक और इंडसइंड बैंक के शेयर नुकसान में रहे। अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहा।

अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.92 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80.12 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 1,636.19 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: इस दिन रिलीज होगी काजल अग्रवाल-श्रेयस तलपड़े की ‘द इंडिया स्टोरी’, देखें पोस्टर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें