Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरूआती कारोबार में रुपया 3 पैसे की बढ़त के साथ 83.13 प्रति डॉलर पर पहुंचा

December 26, 2023

शुरूआती कारोबार में रुपया 3 पैसे की बढ़त के साथ 83.13 प्रति डॉलर पर पहुंचा

 

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने हालांकि बताया कि कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों के शेयर बेचने का असर भारतीय मुद्रा पर पड़ा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.17 प्रति डॉलर पर खुला और इसके बाद 83.10 प्रति डॉलर के उच्च स्तर पर पहुंच गया।

इसके बाद वह 83.13 प्रति डॉलर पर आ गया, जो पिछले बंद भाव से तीन पैसे की बढ़त है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.16 पर बंद हुआ था। क्रिसमस के अवसर पर सोमवार को बाजार बंद थे। इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत की गिरावट साथ 101.21 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79.08 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को 2,828.94 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे थे।

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के जबलपुर में बड़ा हादसा, क्रूज डूबने से 9 लोगों की हुई मौत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें