Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर एयरपोर्ट से करीब 68 लाख रुपये का सोना जब्त, यात्री गिरफ्तार

December 29, 2023

अमृतसर एयरपोर्ट से करीब 68 लाख रुपये का सोना जब्त, यात्री गिरफ्तार

अमृतसर : सीमा शुल्क विभाग, अमृतसर ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दुबई से अमृतसर की उड़ान में एक व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास से सोना बरामद किया। कस्टम विभाग के अधिकारियों ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि कस्टम विभाग को सूचना मिली थी कि दुबई से अमृतसर आ रही फ्लाइट में एक शख्स ने पेस्ट के रूप में सोना छुपाया है।

जिसके बाद जब उसकी तलाशी ली गई तो उसने सोने को बेल्ट के रूप में चिपकाया था और बेल्ट की जगह छिपा रखी थी और जब उसके पैंट की तलाशी ली गई तो उसमें से करीब 1068 ग्राम 24 कैरेट सोना बरामद हुआ, जिसकी कीमत 67 लाख 60 हजार 440 रुपये बताई जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें