Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्पीति के माइनस तापमान में राष्ट्रगान गाते और आइस हॉकी का प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ी

December 30, 2023

स्पीति के माइनस तापमान में राष्ट्रगान गाते और आइस हॉकी का प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ी

लाहौल स्पीति के स्पीति में इन दिनों माइनस तापमान में जहां खिलाड़ी आइस हॉकी का प्रशिक्षण ले रहे है तो वही, माइनस तापमान में खिलाड़ियों का राष्ट्रगान का वीडियो भी अब सामने आया है। जिसमे रिंक में खिलाड़ी प्रशिक्षण के साथ साथ खिलाड़ी राष्ट्रगान गा रहे है। यह वीडियो स्पीति घाटी का हैं जहां पर आगामी माह में होने वाली आइस हॉकी की प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी माइनस तापमान में भी जमकर पसीना बहा रहे हैं। गौर रहे कि स्पीति घाटी में जनवरी 2024 में आईस हॉकी कप का आयोजन किया जाना है। इस कैंप में उक्त छह स्थानों से चयनित खिलाड़ियों को एंडवास कोचिंग देने के बाद मैच खेलने की सुविधा दी जाएगी। इन्ही में से विजेता टीम को स्पीति आईस हॉकी कप से नवाजा जाएगा। काजा के एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि स्पीति में आइस हॉकी को विंटर खेल के तौर पर प्रोत्साहित किया जा रहा है। यहां के बच्चों को स्टेमिना आइस हॉकी खेल के लिए बेहतरीन है। उन्हें आईस हॉकी की बेसिक से लेकर एंडवास तक कोचिंग दी जा रही है ताकि स्पीति के बच्चे आईस हॉकी को केरियर के तौर पर देखे और देश का प्रतिनिधित्व करें। पहले भी स्पीति के कुछ बच्चे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके है। एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि स्पीति के सगनम, शिचलिंग, हल, काजा, लोसर में आईस रिंक तैयार करके आइस हॉकी की बेसिक कोचिंग दी जा रही है। जनवरी 2024 में आइस हॉकी स्पीति कप का आयोजन किया जा रहा है जिसमें स्पीति की ही टीमें हिस्सा लेंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें