Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

कनफ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने की 22 जनवरी को अवकाश घोषित करने की मांग, PM को सौंपा ज्ञापन

December 31, 2023

कनफ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने की 22 जनवरी को अवकाश घोषित करने की मांग, PM को सौंपा ज्ञापन

नई दिल्ली : 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर का उद्घाटन हो रहा है, जिसको लेकर पूरे देश में बहुत ही ज़बरदस्त उत्साह है। देश का व्यापारी भी इसमें कहीं पीछे नहीं है। श्री राम मंदिर के उद्घाटन से जनवरी महीने में लगभग पचास हज़ार करोड़ रुपए की अतिरिक्त व्यापार होने की संभावना है जो व्यापार के लिए बहुत अच्छा संकेत है।

वहीं कनफ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने 22 जनवरी का दिन ऐतिहासिक बताते हुए सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की है। इसके लिए कनफ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक ज्ञापन भी भेजा है। इस ज्ञापन में उन्होंने आग्रह किया है कि भारतीय इतिहास के सबसे महान क्षणों में से एक आगामी 22 जनवरी को अयोध्या धाम में श्री राम मंदिर के अभिषेक और उद्घाटन को सदैव जीवंत रखने के लिए इस दिन को राम राज्य दिवस घोषित किए जाने के साथ हर साल 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश भी घोषित किया जाए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें