Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोहम्मद सिराज ने बुमराह को दिया फॉर्म में वापसी का श्रेय

December 3, 2024

मोहम्मद सिराज ने बुमराह को दिया फॉर्म में वापसी का श्रेय

कैनबरा: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टैस्ट में भारत की शानदार जीत में 5 विकेट लेने वाले मोहम्मद सिराज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लचर प्रदर्शन के बाद फॉर्म में वापसी का श्रेय भारतीय तेज गेंदबाजी के अगुआ जसप्रीत बुमराह को दिया। 30 वर्षीय तेज गेंदबाज घरेलू सत्र में विकेट लेने के लिए जूझ रहा था। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ जो 2 मैच खेले उनमें वह केवल 2 विकेट ले पाए थे, लेकिन वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टैस्ट मैच में वापसी करने में सफल रहे। सिराज ने कहा कि पहले टैस्ट में कार्यवाहक कप्तान और दुनिया के नं.1 गेंदबाज बुमराह के साथ ऑस्ट्रेलिया के दौरे से पहले बात करने से उन्हें फायदा मिला। सिराज ने कहा,‘मैं हमेशा जस्सी भाई (बुमराह) से बात करता रहता हूं।

यहां तक की पहले टैस्ट मैच से पूर्व भी मैंने उनसे अपनी गेंदबाजी को लेकर बात की थी। उन्होंने मुझसे कहा कि विकेट लेने के लिए आतुर नहीं रहो तथा लगातार एक क्षेत्र में गेंदबाजी करते रहो और अपने खेल का आनंद लो। अगर तब भी विकेट नहीं मिले तो फिर मुझसे बात करना।’ उन्होंने कहा,‘इसलिए मैंने अपनी गेंदबाजी का पूरा आनंद लिया और विकेट भी हासिल किए।’ उन्होंने कहा,‘मोर्ने (मोर्कल, भारत के वर्तमान गेंदबाजी कोच) मुझसे कहते रहते हैं कि तुम एक योद्धा हो। तुम हमें विकेट दिलाओगे, लेकिन तुम बस अपनी गेंदबाजी का आनंद लेते रहो।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें