Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिसंबर में चीन का विनिर्माण PMI 49 फ़ीसदी रहा

December 31, 2023

दिसंबर में चीन का विनिर्माण PMI 49 फ़ीसदी रहा

चीनी राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के सेवा उद्योग सर्वेक्षण केंद्र और चीन के रसद और खरीद संघ द्वारा 31 दिसंबर को जारी आंकड़ों के अनुसार दिसंबर में, चीन का विनिर्माण क्रय प्रबंधक सूचकांक यानी पीएमआई 49 प्रतिशत रहा, जो पिछले महीने से 0.4 प्रतिशत कम था।
उत्पादन सूचकांक में विस्तार कायम रहा। दिसंबर में, उत्पादन सूचकांक 50.2 फ़ीसदी रहा, जो पिछले महीने से 0.5 प्रतिशत कम है और अभी भी महत्वपूर्ण बिंदु से अधिक है। विनिर्माण उद्यमों के उत्पादन में लगातार 7 महीनों से विस्तार बरकरार है।
नए ऑर्डर सूचकांक में गिरावट आई। दिसंबर में, नए ऑर्डर सूचकांक 48.7 प्रतिशत रहा, जो पिछले महीने से 0.7 प्रतिशत कम था। विनिर्माण बाजार की मांग कमजोर है।
उधर, नई गति बढ़ती जा रही है। बाजार की उम्मीदें स्थिर हैं।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें