Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

नये साल के पहले दिन मां वैष्णो देवी व काशी में की गई गंगा आरती

January 1, 2024

नये साल के पहले दिन मां वैष्णो देवी व काशी में की गई गंगा आरती

Happy New Year 2024 : आज से नए साल 2024 का आगाज हो चुका है। आज साल का पहला दिन है। इस मौके पर पूरे देश में नए साल का स्वागत किया गया। इसी के साथ, 2023 की विदाई हो गई। नए साल को लेकर पूरे देशभर में जश्न का माहौल है। लोग एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं, साल के पहले दिन धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में 2024 की पहली भस्म आरती की गई। वहीं, वाराणसी में दशाश्वमेध घाट पर पहली गंगा आरती और सूर्य पूजा की गई। इसके साथ ही मां वैष्णो देवी, गंगा घाट, स्वर्ण मंदिर सहित सभी देवस्थानों में साल की पहली आरती और पूजा-पाठ किया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें