Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरूआती कारोबार में रुपया 11 पैसे की गिरावट के साथ 83.32 प्रति डॉलर पर पहुंचा

January 2, 2024

शुरूआती कारोबार में रुपया 11 पैसे की गिरावट के साथ 83.32 प्रति डॉलर पर पहुंचा

 

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी कोषों की निकासी और डॉलर की मांग ने निवेशकों की भावनाओं को प्रभावित किया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.28 प्रति डॉलर पर खुला और बाद में फिसलकर 83.32 प्रति डॉलर पर आ गया।

जो पिछले बंद भाव से 11 पैसे की गिरावट है। रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.21 पर बंद हुआ था।इस बीच, छह अन्य मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 101.53 पर कारोबार कर रहा था।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.60 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78.27 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 855.80 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: इस कॉलेज ने एक साथ 30 छात्रों को किया सस्पेंड, छात्र संघ ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें