Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस कॉलेज ने एक साथ 30 छात्रों को किया सस्पेंड, छात्र संघ ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

April 27, 2026

इस कॉलेज ने एक साथ 30 छात्रों को किया सस्पेंड, छात्र संघ ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

College student suspended: दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज ने सोशल मीडिया पर संस्थान को बदनाम करने और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोपों में करीब 30 छात्रों को सस्पेंड कर दिया है। इनमें छात्र संघ के चार पदाधिकारी भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, 8 और 9 अप्रैल को हुए सालाना फेस्ट के दौरान हिंसा और दुर्व्यवहार की कथित घटनाओं के बाद 20 से 25 अप्रैल के बीच नोटिस जारी किए गए थे। बाद में एक नोटिस में कॉलेज प्रशासन ने कहा कि संघ के पदाधिकारियों को अनुशासनात्मक कार्रवाई पूरी होने तक तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।

DUSU ने की कड़ी आलोचना
इस फैसले की दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) ने कड़ी आलोचना की है। DUSU के अध्यक्ष आर्यन मान ने कहा, “मुझे हाल ही में पता चला कि लगभग 30 छात्रों को निलंबित कर दिया गया है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि कॉलेज यूनियन के सदस्यों को भी निलंबित कर दिया गया है, जिन्हें लगभग 7,000 छात्रों ने चुनकर भेजा है।”

ये भी पढ़ें- राघव चड्ढा 7 सांसदों समेत आधिकारिक तौर पर BJP में हुए शामिल

 

उन्होंने कहा, “मैं खुद हंसराज कॉलेज का पास-आउट हूं और वहां तीन साल तक छात्र राजनीति में सक्रिय रूप से शामिल रहा हूं। 30 छात्रों को इसलिए सस्पेंड किया गया है कि कॉलेज फेस्टिवल के लिए मना कर रहा था और छात्र इससे नाराज थे।”

छात्रों के आंदोलन के बाद किया सस्पेंड
आर्यन मान ने कहा, “कॉलेज में हर बार फेस्टिवल होते हैं, लेकिन इस बार कॉलेज की ओर से फेस्ट से मना कर दिया गया। इसके खिलाफ छात्रों ने एक आंदोलन किया। इसी दबाव में फेस्टिवल करा दिया गया, लेकिन इसमें शिक्षकों ने छात्रों की कोई खास मदद नहीं की। इसके बाद अब छात्रों को सस्पेंड कर दिया गया है।”

बातें न मानने पर बड़ा प्रदर्शन
DUSU के अध्यक्ष आर्यन मान ने बताया कि वे कॉलेज की प्रिसिंपल से मुलाकात करेंगे। अगर उन्होंने हमारी बात नहीं सुनी तो हम प्रदर्शन करेंगे। अगर हमें महीनों तक यह प्रदर्शन करना पड़े, तो हम वहां डटे रहेंगे।

ये भी पढ़ें- क्या है राज्यसभा का सियासी गणित, किस पार्टी के पास कितनी सीटें? जानें सबसे अधिक नंबर किसके पास

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें