Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

भगवान राम राजनीति नहीं बल्कि आस्था का विषय: विक्रमादित्य सिंह

January 2, 2024

भगवान राम राजनीति नहीं बल्कि आस्था का विषय: विक्रमादित्य सिंह

कुल्लू (सृष्टि) : भगवान श्री राम सभी के आराध्य हैं और भगवान राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह में वह जाकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। मनाली पहुंचे लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भगवान राम के मंदिर की प्रतिष्ठा समारोह के लिए उन्हें भी निमंत्रण मिला है। क्योंकि उनके पिता स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने हमेशा देवी देवताओं का सम्मान किया है। ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के कार्यकाल में ही देश में हिमाचल ऐसा पहला राज्य बना था। जहां पर धर्मांतरण कानून बनाया गया था और उनके पिता भी हमेशा राम मंदिर के हक में रहे। ऐसे में यह राजनीति का नहीं, बल्कि धर्म का विषय है और हिमाचल प्रदेश देवी देवताओं की भूमि के नाम से ही जाना जाता है।

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम मंदिर की प्रतिष्ठा समारोह के लिए वह मुख्यमंत्री के साथ भी चर्चा करेंगे और एक तय तिथि पर सभी भगवान श्री राम के दर्शन के लिए अयोध्या जाएंगे। 22 जनवरी को वहां पर काफी भीड़ होगी। ऐसे में मुख्यमंत्री के साथ मिलकर इस कार्यक्रम में शामिल होने की आगामी रूपरेखा भी तैयार की जाएगी। विक्रमादित्य सिंह ने श्री राम मंदिर ट्रस्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें यह निमंत्रण मिला है। ऐसे में ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी को उनके पिता स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का इतिहास भी पता था। अब भगवान राम का मंदिर बंद कर तैयार हुआ है और वह हमेशा से ही देवी देवताओं का भगवान राम के प्रति अपना आदर व्यक्त करते रहते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें