Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

वैश्विक बाजारों के कमजोर हुआ रुख, जानिए सेंसेक्स और निफ़्टी के हाल

January 3, 2024

वैश्विक बाजारों के कमजोर हुआ रुख, जानिए सेंसेक्स और निफ़्टी के हाल

 

निफ्टी 71.35 अंक गिरकर 21,594.45 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स की कंपनियों में जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, विप्रो, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टीसीएस, टेक महिंद्रा और पावर ग्रिड के शेयर नुकसान में थे।

वहीं बजाज फिनसर्व, आईटीसी,हिंदुस्तान यूनिलीवर और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर लाभ में थे। अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में थे।मंगलवार को अमेरिकी बाजार नुकसान के साथ बंद हुए थे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.03 प्रतिशत के नुकसान के साथ 75.87 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 1,602.16 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे।

ये भी पढ़ें: इस कॉलेज ने एक साथ 30 छात्रों को किया सस्पेंड, छात्र संघ ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें