Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

चाईना बॉर्डर ग्लेशियर पर पैर फिसलने से लंज का जवान हुआ शहीद

January 3, 2024

चाईना बॉर्डर ग्लेशियर पर पैर फिसलने से लंज का जवान हुआ शहीद

जिला काँगड़ा के शाहपुर विधानसभा के तहत लंज खास पंचायत के 25 वर्षीय रोहित जो कि अरूणाचल प्रदेश में सेना की आरटी वटीलियन में तैनात थे चाईना वार्ड पर पेट्रोलियम के दौरान ग्लेशियर पर पैर फिसलने से शहीद हो गए है प्राप्त जानकारी से पता चला है कि मंगलवार तीन बजे के करीब रोहित के मामा को आर्मी के अधिकारी ने जानकारी देते हुए वताया कि रोहित पैट्रोलिंग के लिए साथियों के साथ जा रहा था तो अचानक उसका पैर फिसल गया है वह ग्लेशियर की पहाडी से गिर गया जव तक उसको निकाला गया तव रोहित शहीद हो चुका था। रोहित के मामा पवन कुमार ने वताया कि रोहित पिछले दो महीने पहले ही 3 नंवर को छुटी काट कर गया है व यह कह कर गया था कि मकान का काम लगाना है पवन कुमार ने वताया कि रोहित की माता रानी देवी व वहन रीता देवी है। रोहित की शहादत की खवर इलाके में आग की तरह से फैल गई व हर तरफ सिर्फ रोहित की ही वातें हो रही है रोहित जमा दो तक की पढाई लंज स्कूल में करने के वाद स्नातक की पढाई धर्मशाला कालेज से की थी । 2018 में आरटी में वतौर सैनिक पालमपुर भर्ती हुआ था। रोहित वर्तमान में आर टी की वटीलियन में चाईना वार्ड पर तैनात था। रोहित की मां ने लोगों के घरों में व मनरेगा में काम करके रोहित व वेटी की परवरिश की थी। क्योंकि रोहित जव दो साल का था तो तव से वह अपने माईके में रह रही थी व पति से तलाक के वाद भी मेहनत करके वच्चों को उच्च शिक्षा दिलाई वेटी रीता देवी कंपयुर में मास्टर करने के वाद वर्तमान में चंडीगढ में कोचिंग ले रही है उन्होंने बताया कि कल सुबह 9 बजे रोहित का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव लंज में आ सकता है। वहीं एसडीएम कांगड़ा सोमिल गौतम ने मामले की पुष्टी करते हुए वताया कि हमें अधिकारिक सुचना के माध्यम से रोहित की शहादत का पता चला है वहीं शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने रोहित के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। वहीं आज नायव तहसीलदार हारचक्कियां डीसी राणा, पंचायत प्रधान लंज खास आश देवी, पंचायत प्रधान अपर लंज रेखा देवी, पंचायत प्रधान मनेई निशा देवी, पंचायत प्रधान परगोड हेमराज, पंचायत प्रधान ठेहड मंजीत राणा, पंचायत प्रधान हारचक्कियां तिलक राज मौजूद रहे व परिवार को ढाढस बंधाया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें