Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में 5 पैसे की बढ़त के साथ 83.19 प्रति डॉलर पर पहुंचा

January 5, 2024

रुपया शुरुआती कारोबार में 5 पैसे की बढ़त के साथ 83.19 प्रति डॉलर पर पहुंचा

 

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि हालांकि, मजबूत अमेरिकी मुद्रा और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का दबाव भारतीय मुद्रा पर रहा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.23 प्रति डॉलर पर खुला।

बाद में 83.19 प्रति डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद स्तर की तुलना में पांच पैसे की बढ़त है। रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.24 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह अन्य मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 102.49 पर कारोबार कर रहा था।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77.88 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 1,513.41 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें: इस कॉलेज ने एक साथ 30 छात्रों को किया सस्पेंड, छात्र संघ ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें