Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब सरकार द्वारा राज्य के आँगनवाड़ी केंद्रों में 14 जनवरी तक की छुट्टियों का ऐलान: डॉ. बलजीत कौर

January 5, 2024

पंजाब सरकार द्वारा राज्य के आँगनवाड़ी केंद्रों में 14 जनवरी तक की छुट्टियों का ऐलान: डॉ. बलजीत कौर

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने राज्य के आँगनवाड़ी केंद्रों में सर्दियों के मौसम के मद्देनजऱ 3-6 साल के बच्चों को 14 जनवरी, 2024 तक छुट्टियाँ करने का फ़ैसला किया है।

सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए बताया कि सर्दियों के मौसम के कारण छोटे बच्चों का आँगनवाड़ी केंद्रों में आना बहुत मुश्किल है, जिसके मद्देनजऱ पंजाब सरकार द्वारा आँगनवाड़ी केंद्रों में 3 से 6 साल के बच्चों को 14 जनवरी, 2024 तक छुट्टियाँ की हैं। आँगनवाड़ी वर्करों द्वारा 3-6 साल के बच्चों को छुट्टियों के दौरान टेकहोम राशन दिया जाए।

कैबिनेट मंत्री ने बाल विकास प्रोजैक्ट अफसरों को हिदायत की कि वह अपने अधीन आने वाले आँगनवाड़ी वर्करों को पोषण ट्रैकर पर रोज़ाना की रिपोर्टिंग करें और प्री स्कूल शिक्षा के अलावा बाकी योजनाओं का बनता लाभ लाभार्थियों को पहले की तरह देना सुनिश्चित बनाएँ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें