Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

विजिलेंस पर अब तीसरी आंख, थानों में लगेंगे कैमरे, मान सरकार ने शुरू की प्रक्रिया

January 6, 2024

विजिलेंस पर अब तीसरी आंख, थानों में लगेंगे कैमरे, मान सरकार ने शुरू की प्रक्रिया

चंडीगढ़: पंजाब में भ्रष्टाचार पर नकेल कसने वाली विजिलेंस ब्यूरो पर अब तीसरी आंख की नजर रहेगी। यह संभव होने जा रहा है पंजाब सरकार की पहल से। सरकार ने विजीलैंस ब्यूरो के सभी थानों में कैमरे लगाने की दिशा में काम शुरू किया है। उम्मीद है कि मार्च तक यह काम पूरा कर लिया जाएगा। जिसके, बाद सीनियर अधिकारी अपने मोबाइल पर आसानी से देख पाएंगे कि उनके थानों में क्या चल रहा है। विजीलैंस ब्यूरो के थानों में कैमरे लगाने का प्रोजैक्ट निजी कंपनी के सहयोग से संपन्न होगा। जो भी कंपनी प्रोजैक्ट में काम करेगी, वह कैमरे लगाने से लेकर उनकी देखभाल समेत अन्य काम भी निभाएगी। हालांकि, विजीलैंस ब्यूरो का मोहाली स्थित मुख्यालय पूरी तरह हाईटैक है। वहां पर कैमरे से लेकर अन्य सारे उचित इंतजाम हैं

कैमरे लगाने के पीछे सोच यही है कि विजीलैंस के मुलाजिम पर नजर रखी जा सके। वहीं, अगर कोई विजीलैंस की कार्रवाई पर सवाल उठाता है तो उसे उचित जवाब दिया जाएगा। गत वर्ष जब विजीलैंस ब्यूरो ने आई ह्यूमन राइट्स के मालविंदर सिंह को गिरफ्तार किया था। उस समय उन्होंने धक्का-मुक्की के आरोप लगाए थे। हालांकि, विजीलैस ने मोहाली के थाने में उनके खिलाफ मारपीट, दस्तावेजों को नुक्सान पहुंचाने समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज करवाया था। पंजाब के थानों में कैमरों को लेकर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट भी काफी सख्त है। हाईकोर्ट ने भी पंजाब पुलिस को सारे थानों में कैमरे लगाने के आदेश जारी किए थे। इसके बाद पहले के आधार पर इस काम को किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें