Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

गैंगस्टर Jaggu Bhagwanpuria ने जेल में किया हंगामा, LCD और अन्य सामान ताेड़ा

January 8, 2024

गैंगस्टर Jaggu Bhagwanpuria ने जेल में किया हंगामा, LCD और अन्य सामान ताेड़ा

कपूरथलाः कपूरथला माडर्न जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवनपुरिया ने हाई सिक्योरिटी में नजरसानी को लगी LCD तोड़कर सरकारी प्रापर्टी को नुकसान पहुंचाया है। जेल सूत्रों की माने तो उसने गुस्से में LCD को तोडा है। जिसके बाद जेल प्रशासन की शिकायत पर गैंगस्टर के खिलाफ थाना कोतवाली की पुलिस ने 427 IPC और 42-ए प्रीजन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

जानकारी अनुसार जेल के सहायक सुपरिटेंडेंट (सिक्योरिटी) नवदीप सिंह ने बताया कि 29 दिसंबर 2023 को पंजाब सरकार के निर्देशों पर हाई सिक्योरिटी बैरकों में LCD लगाई गई थी। जिसे जेल में बंद गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ जग्गू भगवनपुरिया की उक्त चक्की में बंद किसे बंदी के साथ बहस हो गई।

इस दौरान जग्गू ने गुस्से में दीवार पर लगी LCD उतार कर जमीन पर फेंक दी और पैर मारकर तोड़ दिया। इस तरह से गैंगस्टर जग्गू भगवनपुरिया ने जेल की सरकारी प्रापर्टी को नुकसान पहुंचाया है। जिससे बिजली के उपकरणों से छेड़छाड़ करके जेल के बंदियों की जान को खतरे में डाला। इस घटना के बाद जेल सुपरिटेंडेंट की शिकायत पर थाना कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें