Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

जिला प्रशासनिक परिसर जालंधर में किया गया सुखमनी साहिब का पाठ

January 8, 2024

जिला प्रशासनिक परिसर जालंधर में किया गया सुखमनी साहिब का पाठ

जालंधरः नए साल में भगवान का आशीर्वाद पाने के लिए जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स के अधिकारियों/कर्मचारियों ने सोमवार को श्री सुखमनी साहिब जी का पाठ करवाया। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने अधिकारियों/कर्मचारियों को श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं किरत करो, नाम जपो, वंड छको को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

यहां जिला प्रशासनिक कांप्लेक्स में डीसी कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा श्री सुखमनी साहिब का पाठ करने के बाद अधिकारियों/कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सारंगल ने कहा कि कर्मचारियों को सेवा की भावना से काम करना चाहिए ताकि लोगों के दैनिक कार्य सुचारु हो सकें।

उन्होंने कहा कि लोगों से आशा व्यक्त की है कि इस वर्ष सभी अधिकारी/कर्मचारी अपने कार्य में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त (ज) मेजर डॉ. अमित महाजन, एसडीएम डॉ. जय इंद्र सिंह आदि भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें