Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

वर्ष की पहली सदन बैठक आज : मेयर चुनाव की सरगर्मियों के बीच बैठक हो सकती है राजनीतिक ड्रामे से भरपूर

January 9, 2024

वर्ष की पहली सदन बैठक आज : मेयर चुनाव की सरगर्मियों के बीच बैठक हो सकती है राजनीतिक ड्रामे से भरपूर

चंडीगढ़ : मेयर चुनाव की हलचल के बीच मंगलवार को वर्तमान मेयर अनूप गुप्ता के कार्यकाल की अंतिम और नव वर्ष की पहली निगम सदन बैठक राजनीतिक ड्रामे से भरपूर हाईवोल्टेज हो सकती है। यह सदन बैठक भी ऐसे समय में हो रही है जब सभी राजनैतिक दल और उनके पार्षदों अपना पूरा फोकस मेयर चुनाव पर गढ़ाए हुए हैं। एकतरफ विपक्ष मेयर चुनाव की नोटिफिकेशन में देरी, साल भर में महज 9 सदन बैठक बुलाए जाने और शहर के विकास से जुड़े कई लंबित मुद्दों और खुद मेयर के कार्यकाल को लेकर उन्हें विपक्षी आप, कांग्रेस यहां तक कि एकमात्र अकाली दल के पार्षद जोरदार फेयरवैल दे सकता है। अब यह फैयरवैल किस तरह का होगा यह भी देखना दिलचस्प होगा। वहीं, मेयर की भाजपा पार्टी में उनके अंदर के विरोधी पार्षद पार्टी लाइन में रहकर मन- मसोजकर ही सही उनकी तारीफ में कसीदे पढ़ सकते हैं। सत्ता पक्ष और विपक्ष अपना शक्ति प्रदर्शन दिखाने का पूरा प्रयास करेगा।

प्री हाऊस मीटिंग में आगे की रणनीति बनाते कांग्रेस के पार्षद

कल नगर निगम की मेयर के कार्यकाल की आखिरी हाउस की के मद्देनजर आज कांग्रेस के पार्षदों ने प्री हाऊस मीटिंग की, जिसमे शहर से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बड़ी गंभीरता से विचार विमर्श किया, प्रदेश अध्यक्ष हरमोहिंद्र सिंह लक्की की मौजूदगी में हुई मीटिंग में कल की मीटिंग के विभिन्न एजेंडों के इलावा मेयर चुनाव और लोकसभा चुनाव पर अगली रणनीति पर गहन विचार विमर्श हुआ। अध्यक्ष लक्की ने कहा विपक्ष में होते हुए शहर से जुड़े हर मुद्दे पर कांग्रेस गंभीर सदन से लेकर सड़क तक अपनी बात रखना कांग्रेस की जिम्मेदारी है जिसे बखूबी निभाया रहे है। शहर की जनता भाजपा से ऊब चुकी है लोकसभा चुनाव में बीजेपी को सत्ता से उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। कांग्रेस के पार्षद जिसमे गुरबक्श रावत, गुरप्रीत सिंह गाबी, जसबीर सिंह बंटी, दर्शना देवी, निर्मला देवी, सचिन गालव व तरु णा मेहता मौजूद रहे।

प्री-हाऊस में एकजुटता का पढ़ाया गया पाठ

त्रंशुक सदन और गलत टाइमिंग में सदन बैठक से चिंताए राजनीतिक दलों भाजपा, कांग्रेस से लेकर आप ने सोमवार को अपनी अपनी प्री-हाउस बैठक बुलाकर अपने पार्षदों को एकजुटता का पाठ पढ़ाया। दलों को पार्षदों के इधर-उधर होने की चिंता सता रही है। सदन बैठक का एक जरिया भी बन सकती है। पार्षदों को थामे रहना ही चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। अब प्री-हाउस की एकजुटता का कितना असर पड़ता है यह तस्वीर सदन बैठक में साफ हो सकेगी। कुल मिलाकर मेयर चुनाव का ट्रेलर सदन बैठक में दिखाई दे सकता है।

दोपहिया वाहन की एंट्री फ्री का लाया जा सकता है टेबल एजैंडा

वहीं, शहरवायिसों को दो पहिया वाहन के लिए फ्री एंट्री का टेबल एजैंडा सत्ता पक्ष भाजपा की ओर से लाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार प्री-हाऊस में इस प्रस्ताव पर सहमति बन गई। लोक सभा के चुनावी वर्ष को देखते हुए भाजपा इस प्रस्ताव को लाकर क्रैडिट भी लेना चाहती है, खुद मेयर ने दीवाली के मौके पर इसका ऐलान किया था लेकिन प्रशासनिक मंजूरी नहीं मिलने की वजह से वह अपने ही दल और विपक्ष में घिर गए थे। इस प्रस्ताव को लाकर और पारित कराकर वर्तमान मेयर अपनी शानदार विदाई लेने की कोशिश करेंगे। ऐसे में इस प्रस्ताव पर विपक्ष हमले भी बोल सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें