Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

नूंह में पिछले दो हफ्तों से पड़ रही कड़ाके की सर्दी, बाजारों में लोगों की आवाजाही हो रही कम

January 9, 2024

नूंह में पिछले दो हफ्तों से पड़ रही कड़ाके की सर्दी, बाजारों में लोगों की आवाजाही हो रही कम

नूंह: मेवात जिले में पिछले दो हफ्तों से कड़ाके की सर्दी का दौर चल रहा है। साथ ही कोहरा भी छाया हुआ है। तेज सर्दी आमजन परेशान हैं। वहीं पूरे जिले आज घना कोहरा छाया रहा। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त नजर आया । मेवात की सड़कों पर आज कम ही लोगों की आवाजाही रही। ऐसा ही हाल मेवात के अन्य गांव में भी दिखाई दिया। जानकारी के अनुसार आज रात 8 बजे के बाद सर्दी और ज्यादा पड़ने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है । मेवात में बारिश की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है।

लोग गर्म कपड़ों के बावजूद ठिठुरते हुए नजर आए। सड़क पर दृश्यता भी कम रही। वाहन चालकों को हैड लाइट जलाकर और धीमी गति से वाहन चलाने पड़े।कुछ दिनों तक ऐसा मौसम बना रहा तो फसलों के उत्पादन पर फर्क पड़ेगा। मेवात में तापमान 8 से 10 डिग्री से भी नीचे रहा ,,इंसानों के साथ-साथ पशुओं पशुओं ने भी सर्दी के मौसम में दूध देना कम कर दिया है,इसमें डॉक्टरों ने सावधानी बरतनी की सलाह दी है। डॉक्टरों का कहना है कि सर्दी के समय खास कर बच्चों का विषय ध्यान रखने की जरूरत है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें