Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन में सोने की बिक्री में बढ़ोतरी

January 9, 2024

चीन में सोने की बिक्री में बढ़ोतरी

चीन का परंपरागत त्योहार वसंतोत्सव अगले महीने मनाया जाएगा। इसके चलते सोने की खपत पीक सीजन में प्रवेश कर गई। और अधिक युवा लोग सोने खरीदना पसंद करते हैं। अब आभूषण सोने की सूचीबद्ध कीमत प्रति ग्राम 600 युआन से अधिक है, जबकि पिछले साल की शुरूआत में सोने की कीमत प्रति ग्राम सिर्फ 420 युआन थी। हालांकि दामों में बढ़ोतरी हुई, लेकिन सोने की बिक्री फिर भी अधिक है। बैंकों में सोने की पट्टी की ब्रिकी भी अधिक रही।

प्रति ग्राम की कीमत लगभग 490 युआन है। सोने की खपत में बढ़ोतरी के चलते उद्यमों में उत्पादन को बढ़ावा दिया गया। विश्लेषकों का अनुमान है कि आने वाले समय में सोने की कीमत में इजाफा जारी रहेगा। लेकिन अंतर्राष्ट्रीय बाजार में जटिल कारणों की वजह से सोने के बाजार मूल्य में बड़ा उतार-चढ़ाव होगा। ऐसे में निवेश तर्कसंगत होना चाहिए।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें