Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

देश का सबसे बड़ा समुद्री पुल बनकर तैयार, 12 को PM मोदी करेंगे उद्घाटन, जानें क्या होगा खास

January 10, 2024

देश का सबसे बड़ा समुद्री पुल बनकर तैयार, 12 को PM मोदी करेंगे उद्घाटन, जानें क्या होगा खास

नई दिल्ली। देश का सबसे लंबा और आधुनिक समुद्री पुल बनकर तैयार हो गया है। इसका उद्घाटन 12 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होगा। मुंबई से नवी मुंबई को जोड़ने वाला देश का सबसे बड़ा समुद्री पुल बनकर तैयार 22 किलोमीटर लंबा है। इससे दक्षिण मुंबई से नवी मुंबई की दूरी तय करने में 1 घंटे से अधिक का समय बचेगा। आइए जानते हैं कि इसमें क्या खास होगा, अटल सेतु से हर गाड़ी का करीब 700 रुपये का फ्यूल बचेगा। इस पुल को बनाने में पर्यावरण का विशेष ध्यान रखा गया है। साथ ही पुल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वाले 400 सीसीटीवी कैमरे से लैस है। इससे सुरक्षा के लिहाज से मदद मिल सकेगी। यदि कोई गाड़ी खराब होती है और पुल पर कोई रुकता है या फिर कोई संदिग्ध दिखता है तो ये कैमरा तुरंत कंट्रोल रूम को खबर कर देगा।

दुनिया का सबसे बड़ा मालवाहक जहाज निकल सकता है
इस पुल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके नीचे से दुनिया का सबसे बड़ा मालवाहक जहाज निकल सकता है। इस पुल का पूरा नाम अटल बिहारी वाजपेई शिवडी न्हावाशेवा अटल सेतु है। 20 हजार करोड़ की लागत से बने इस पुल की कई खासियत हैं। इसके उद्घाटन के बाद मुंबई से नवी मुंबई की यात्रा काफी आसान हो जाएगी। दक्षिण मुंबई से नवी मुंबई पहुंचने में महज 20 से 25 मिनट का समय लगेगा, जिसमें अभी लगभग दो घंटे का समय लगता है। इस पुल के खुलने से इससे जुड़े क्षेत्रों में आर्थिक विकास भी संभव हो सकेगा। यह समुद्री पुल मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे, मुंबई-गोवा हाईवे और नवी मुंबई के प्रस्तावित इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़ेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें