Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

घरेलू बाजारों के शुरुआती कारोबार में तेजी, जानिए क्या है Sensex और Nifty के हाल

January 11, 2024

घरेलू बाजारों के शुरुआती कारोबार में तेजी, जानिए क्या है Sensex और Nifty के हाल

 

मुंबई: घरेलू बाजारों में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 341.76 अंक उछलकर 71,999.47 अंक पर पहुंच गया। निफ्टी 107.8 अंक चढक़र 21,726.50 अंक पर रहा।

सेंसेक्स की कंपनियों में एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडसइंड बैंक और एनटीपीसी के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। इंफोसिस, नेस्ले, विप्रो और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में गिरावट आई।

अन्य एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार बुधवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77.11 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 1,721.35 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: Bengal Election 2026: टीएमसी पर पीएम मोदी का हमला, ‘मां, माटी, मानुष’ का वादा भूली सरकार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें