Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Israel का Gaza पर कब्जा बनाए रखने का ‘कोई इरादा नहीं‘ : Benjamin Netanyahu

January 11, 2024

Israel का Gaza पर कब्जा बनाए रखने का ‘कोई इरादा नहीं‘ : Benjamin Netanyahu

जेरूसलमः इजरायल के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि इजरायल का गाजा पर कब्जा बनाए रखने या नागरिकों को विस्थापित करने का ‘कोई इरादा नहीं‘ है। एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, नेतन्याहू ने गाजा पट्टी में फिलिस्तीनियों के कथित नरसंहार के संबंध में हेग में अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में सुनवाई शुरू होने से एक दिन पहले यह टिप्पणी की हैं। उन्होंने कहा, कि ‘मैं कुछ बातें स्पष्ट करना चाहता हूं – इजराइल का गाजा पर स्थायी रूप से कब्जा करने या उसकी नागरिक आबादी को विस्थापित करने का कोई इरादा नहीं है।‘

उन्होंने कहा कि गाजा में इजरायल की बमबारी का लक्ष्य हमास के उग्रवादियों पर है, ‘फिलिस्तीनी आबादी पर नहीं, और हम अंतरराष्ट्रीय कानून के पूर्ण अनुपालन में ऐसा कर रहे हैं।‘ नेतन्याहू ने कहा, कि ‘इजरायली सेना नागरिक हताहतों की संख्या को कम करने के लिए अपनी पूरी कोशिश कर रही है, जबकि हमास फिलिस्तीनी नागरिकों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल करके उन्हें अधिकतम करने की पूरी कोशिश कर रहा है।‘

उन्होंने कहा, कि ‘हमारा लक्ष्य गाजा को हमास आतंकवादियों से मुक्त कराना और हमारे बंधकों को मुक्त कराना है।‘ इस बीच, हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि चल रहे इजरायली आक्रमण से फिलीस्तीनी मरने वालों की संख्या 23,357 हो गई है, और गाजा की 2.3 मिलियन आबादी में से लगभग 1.9 मिलियन लोग विस्थापित हो गए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें